अन्य राज्यों में मजदूरी करने को विवश हैं बिहारवासी

Updated:
विज्ञापन

फोटो 16 मेंकैप्सन: संबोधित करते सर्वोदय शर्मा प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के भरसो तथा कुल्हरिया पंचायतों के बीच अवस्थित जगन्नाथ राम उच्च विद्यालय सलारपुर के मैदान में मंगलवार को सीपीएम के 21 वें लोकल सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आम सभा का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य वक्ता के रुप में पार्टी के […]

विज्ञापन

फोटो 16 मेंकैप्सन: संबोधित करते सर्वोदय शर्मा प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के भरसो तथा कुल्हरिया पंचायतों के बीच अवस्थित जगन्नाथ राम उच्च विद्यालय सलारपुर के मैदान में मंगलवार को सीपीएम के 21 वें लोकल सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आम सभा का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य वक्ता के रुप में पार्टी के नेता व राज्य सचिव मंडल सदस्य सर्वोदय शर्मा ने कहा कि आजादी के 68 वर्ष में गरीब और भी गरीब होते चले गये. बिहार के लोग अपमान सह कर मजदूरी करने अन्य राज्य जाने को विवश हैं. कालाधन लाने में सरकार विफल रही. मोदी ने चुनाव में जाति धर्म के नाम पर समाज को खंडित कर जीत हासिल किया. मौके पर पार्टी के अंचल मंत्री सुनील कुमार मंडल, सीपीएम के जिला सचिव मंडल सदस्य हरेराम चौधरी ने कहा कि सीपीएम एक जनवादी पार्टी है. पार्टी के जिला मंत्री डांगे प्रसाद सिंह ने कहा कि पार्टी प्रत्येक तीन वर्ष में सम्मेलन कर संघर्ष के रास्ते तय करती है. बेगूसराय पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह ने कहा कि परबत्ता लोकल सम्मेलन का आगाज एक ऐतिहासिक क्रांति से जुड़े तिथि की पृष्ठभूमि में हो रहा है. स्वागत भाषण ललन कुमार एवं चमक लाल सिंह व अध्यक्षता सुरेश यादव तथा मंच संचालन जयप्रकाश यादव ने किया. मौके पर मुखिया सुशील कुमार सिंह, सरपंच सिंधु प्रसाद सिंह, चक्रधर यादव, सत्य नारायण मिश्र, राजेंद्र यादव, ओम प्रकाश यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन