गरीबोें के लिए चलायी गयी है स्वावलंबन योजना

Updated:
विज्ञापन

वृद्धा अवस्था में इस योजना के तहत मिलेंगे पेंशनप्रतिनिधि, खगडि़यागरीबों के लिए स्वावलंबन योजना चलायी गयी है. जानकार बताते हैं कि यह योजना गरीबों के लिए वृद्धा अवस्था में काफी मददगार साबित होगी. क्योंकि इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र होने पर लोगों को पेंशन दी जायेगी. गरीबों को इस योजना के […]

विज्ञापन

वृद्धा अवस्था में इस योजना के तहत मिलेंगे पेंशनप्रतिनिधि, खगडि़यागरीबों के लिए स्वावलंबन योजना चलायी गयी है. जानकार बताते हैं कि यह योजना गरीबों के लिए वृद्धा अवस्था में काफी मददगार साबित होगी. क्योंकि इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र होने पर लोगों को पेंशन दी जायेगी. गरीबों को इस योजना के तहत पहले प्रतिवर्ष राशि जमा करनी होगी. फिर उन्हें वृद्धा अवस्था में पेंशन दी जायेगी. प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत ही स्वावलंबन योजना के भी खाते बैंकों में खोले जायेंगे. एलडीएम सजल चटराज ने बताया कि यह योजना जन कल्याणकारी योजना है. स्वावलंबन योजना के तहत गरीब वर्ग जैसे मजदूर, छोटे किसान, फुटकर व्यवसायी अपने बचत खाते में अपनी आमदनी के हिसाब से प्रतिवर्ष एक हजार से 12 हजार रुपये तक जमा कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि 18 से 60 वर्ष के लोगों के लिए ही यह योजना चलायी गयी है. इस योजना के तहत राशि जमा करने वाले लोगों के खाते में प्रति वर्ष सरकार भी एक-एक हजार रुपये जमा करेगी. लोगों के द्वारा जमा की गयी राशि को सरकार किसी अन्य क्षेत्र में निवेश करेगी. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत राशि जमा करने वाले लोगों के परमामेंट रिटायरमेंट नंबर जो कि 12 अंकों का होगा, उसे दिया जायेगा. जो खाते धारी के पहचान पत्र की तरह होगा. राज्य स्तर से इस जिले के सैकड़ों गरीबों को स्वावलंबन योजना के तहत खाता खोल कर उसमें पैसे बचत करने का लक्ष्य दिया गया है. एलडीएम ने बताया कि सभी बैंकों को यह लक्ष्य उप आवंटित किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन