डायरिया से किशोरी की मौत
बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के पचौत गांव के वार्ड नंबर 08 (चौधरी टोला) के बेचन सादा की 14 वर्षीय पुत्री रुना कुमारी की डायरिया की चपेट में आने से मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि रविवार की रात पीडि़त लड़की ने खाना बना कर परिजनों को खिलाया एवं खुद भी खाना खाकर सो गयी, […]
बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के पचौत गांव के वार्ड नंबर 08 (चौधरी टोला) के बेचन सादा की 14 वर्षीय पुत्री रुना कुमारी की डायरिया की चपेट में आने से मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि रविवार की रात पीडि़त लड़की ने खाना बना कर परिजनों को खिलाया एवं खुद भी खाना खाकर सो गयी, लेकिन देर रात अचानक पीडि़ता को उलटी दस्त होने लगा. पीडि़ता की हालत देख परिजनों ने आनन फानन में देर रात ही डायरिया पीडि़त लड़की को पीएचसी में भरती कराया लेकिन समुचित इलाज के अभाव मे लड़की ने सोमवार को तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










