ऑटो पलटने से दो की मौत
खगड़िया/पसराहा : पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर गुरुवार के तड़के ऑटो के पलट जाने से दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि इसी ऑटो पर सवार तीन लोग घायल हो गये. बताया जाता है सभी ऑटो सवार देवघर से लौट रहे थे. मृतकों की पहचान खगड़िया आवास बोर्ड निवासी पांच वर्षीय […]
खगड़िया/पसराहा : पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर गुरुवार के तड़के ऑटो के पलट जाने से दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि इसी ऑटो पर सवार तीन लोग घायल हो गये. बताया जाता है सभी ऑटो सवार देवघर से लौट रहे थे. मृतकों की पहचान खगड़िया आवास बोर्ड निवासी पांच वर्षीय अंशु कुमारी व लखीसराय सूर्यगढ़ा निवासी जयजय राम यादव के रूप में की गयी है.
सामने से आ रहा था ट्रक : पसराहा थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि सुबह थाने की गश्ती दल गश्ती पर थी. बगुलवा ढाला के पास पहुंचते ही गश्ती दल ने देखा कि एक ऑटो पलटी हुई है. गाड़ी जब पास पहुंची तो आधा दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर रूप से घायल पाया.
उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. उन्होंने बताया कि ये सभी लोग देवघर से पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे कि बगुलवा ढाला के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ऑटो गड्ढे में पलट गयी. इससे दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि सामने से ट्रक आ रहा था. इस कारण ऑटो के चालक को सामने कुछ नजर नहीं आया और हादसा हो गया. ऑटो को जब्त कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










