डीएम सड़क पर उतरे
मानसी : टैक्स चोरी की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी ने अपनी कमर कस ली है. इसके लिए वे खुद ही सड़क पर उतर गये हैं. गुरुवार को उन्होंने मानसी थाना के सामने एनएच-31 पर स्वयं ही बैरियर लगा कर ट्रकों की जांच की. जांच के दौरान डीएम ने बताया कि यह सघन जांच बिहार सरकार […]
मानसी : टैक्स चोरी की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी ने अपनी कमर कस ली है. इसके लिए वे खुद ही सड़क पर उतर गये हैं. गुरुवार को उन्होंने मानसी थाना के सामने एनएच-31 पर स्वयं ही बैरियर लगा कर ट्रकों की जांच की. जांच के दौरान डीएम ने बताया कि यह सघन जांच बिहार सरकार के आदेश पर की जा रही है.
वाहन वाले ओवर लोडिंग कर करकी तो चोरी करते ही हैं एवं सड़क को भी खराब कर रहे हैं. जिलाधिकारी ने दर्जनों वाहनों को रोक कर टैक्स एवं वाहन संबंधित अन्य कागजात की भी जांच करवायी, जिसमें चार ट्रक वाहनों में गिट्टी ओवर लोड की गयी थी तथा कम वजन का कागजात बना कर चोरी करने के लिए कम राशि की बनायी गयी थी.
डीएम ने कहा कि यह अभियान अभी जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि एक दिन सतीश नगर से लेकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरकाही तक सघन जांच की जायेगी एवं टैक्स की चोरी करने वाले ट्रक चालकों पर जुर्माना किया जायेगा. जांच के दौरान मौके पर परिवहन पदाधिकारी अब्दुल रज्जाक ,जिला वाणिज्यकर विकास सहायक आयुक्त सुधीर कुमार, वरीय उपसमाहर्ता कुमार विजेंद्र एवं संजीव कुमार सहित कई स्थानीय पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










