दो ग्रामीणों को लगी गोली

Updated:
विज्ञापन

खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुर्गापुर दियारा बुधवार को एक बार फिर से गोलियों की तड़-तड़ाहट से थर्रा गया. यहां भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई घंटों गोलीबारी की घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया. […]

विज्ञापन

खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुर्गापुर दियारा बुधवार को एक बार फिर से गोलियों की तड़-तड़ाहट से थर्रा गया. यहां भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई घंटों गोलीबारी की घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि दियारा में चल रही गोली गांव में खेल रहे युवक व गृह कार्य निबटा रही महिला को लगी.

जानकारी के अनुसार रहीमपुर दियारा में बुधवार की संध्या लगभग चार बजे दो पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी शुरू हो गयी. इस घटना में रहीमपुर कल्लर टोला निवासी रामाशीष यादव के 10 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार को पहली गोली पेट में लगी. परिजनों ने बताया कि वह घर के आंगन में खेल रहा था. जबकि दूसरी गोली दुर्गापुर निवासी विनय पासवान के पुत्री हिना कुमारी को कंधे में लगी.

हिना की मां रेखा देवी ने बताया कि वह घर में गृह कार्य निबटा रही थी. उन्होंने बताया कि शाम से ही दियारा की तरफ से लगातार कई चक्र गोलियों के चलने की आवाज आ रही थी. लेकिन उन्हें क्या मालूम की यह आफत उन्हीं के सिर पर आ पड़ेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन