छात्र का शव पहुंचते ही मचा कोहराम
Updated at : 26 Mar 2019 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया. गंगौर ओपी क्षेत्र के तेताराबाद चंद्रपुरा पंचायत के महुआतर गांव में छात्र का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा परिजनों सांत्वना दिया गया. लोगों की आंखे नम थी. मालूम हो कि महुआतर गांव निवासी विनोद साह के पुत्र सूरज कुमार पटना […]
विज्ञापन
खगड़िया. गंगौर ओपी क्षेत्र के तेताराबाद चंद्रपुरा पंचायत के महुआतर गांव में छात्र का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा परिजनों सांत्वना दिया गया.
लोगों की आंखे नम थी. मालूम हो कि महुआतर गांव निवासी विनोद साह के पुत्र सूरज कुमार पटना में रह कर पढ़ाई करता था. सूरज बीते शनिवार को आत्महत्या कर ली. हालांकि पटना पुलिस ने सूरज के सुसाइड नोट को भी बरामद किया. सूरज ने सुसाइड नोट में परिजनों व पुलिस से प्रेमिका को तंग नहीं करने की अपील की.
मृतक सूरज के परिजनों ने बताया कि बीते दो साल से सूरज पटना में रहकर पढाई करता था. मालूम हो कि इस तरह की घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा होती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




