तीन घंटे तक हुई गोलीबारी

Updated:
विज्ञापन

* भूमि विवाद के कारण बराबर होती है घटनाचौथम : मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तीन घंटे तक गोलीबारी हुई. दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार रोहियार पंचायत के मुखिया पति ओम प्रकाश […]

विज्ञापन

* भूमि विवाद के कारण बराबर होती है घटना
चौथम : मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तीन घंटे तक गोलीबारी हुई. दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार रोहियार पंचायत के मुखिया पति ओम प्रकाश यादव व उसके पड़ोसी बाटो यादव, मंटू यादव के बीच वर्षो से चल रहे भूमि विवाद के कारण पुन: गोलीबारी की घटना घटी.

मालूम हो कि दो माह पूर्व भी इसी कारण गोलीबारी की घटना हुई थी. सोमवार की देर रात हुई गोलीबारी की घटना को लेकर रोहियार के लोग खामोश हैं. कोई कुछ बोलने से परहेज कर रहे है, लेकिन ग्रामीण इशारे- इशारे में सब कुछ बता रहे हैं. इस संबंध में मानसी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के असामाजिक तत्वों ने शराब के नशे में एक दूसरे को धमकी देते थे.

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों पर प्राथमिकी की जा रही है. दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. जानकारी के अनुसार रोहियार गांव में भूमि विवाद की आड़ में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर बराबर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जाता है.

रोहियार के राजबली यादव के मरने के बाद आपराधिक गतिविधि के लोग उसका सेहरा अपने सर पर रखने के लिए गोलीबारी की घटना को अंजाम देते रहते हैं. वहीं मुखिया पति ओम प्रकाश यादव ने बताया कि गांव में बढ़ रहे आपराधिक घटना से मेरा कोई लेना नहीं है. इधर, एसपी शिव कुमार झा ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है.

* गोलीबारी की घटना पर रोहियार के लोग कु छ बोलने से पहरेज कर रहे है
* एसपी ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं मिली है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन