अनियमितता को लेकर होगा आंदोलन

Updated at : 12 Jun 2014 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
अनियमितता को लेकर होगा आंदोलन

खगड़ियाः राशन कार्ड निर्माण एवं वितरण को लेकर जिले में काफी हाहाकार मचा हुआ है. इस बीच नगर सभापति मनोहर कुमार यादव द्वारा आंदोलन की घोषणा किये जाने के बाद कई जगहों से लोग आकर उन्हें इस समस्या से अवगत करा रहे हैं. बुधवार को नगर सभापति के आवास पर इस समस्या से पीड़ित लोगों […]

विज्ञापन

खगड़ियाः राशन कार्ड निर्माण एवं वितरण को लेकर जिले में काफी हाहाकार मचा हुआ है. इस बीच नगर सभापति मनोहर कुमार यादव द्वारा आंदोलन की घोषणा किये जाने के बाद कई जगहों से लोग आकर उन्हें इस समस्या से अवगत करा रहे हैं.

बुधवार को नगर सभापति के आवास पर इस समस्या से पीड़ित लोगों की भीड़ लगी रही. सभी लोगों को समझा-बूझा कर वापस करने के बाद उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ एक आपात बैठक की. यह बैठक राशन कार्ड निर्माण एवं वितरण में हो रही गड़बड़ी को लेकर होने वाले आंदोलन की रूप रेखा पर चर्चा के लिए आयोजित की गयी थी.

बैठक के बाद जानकारी देते हुए नगर सभापति ने बताया कि आंदोलन कई चरणों में किया जायेगा. लेकिन आंदोलन का तरीका बिल्कुल ही गांधीवादी होगा. उन्होंने कहा कि पहले चरण में वे प्रतिनिधि मंडल के साथ अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे. इसके बाद शहर में जुलूस निकला जायेगा. इससे भी बात नहीं बनेगी तो समाहरणालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा और अंत में लोग अनशन पर भी बैठेंगे. उन्होंने कहा कि आंदोलन में नगर परिषद क्षेत्र के पार्षद साथ होंगे. क्योंकि सभी वार्ड में यह समस्या है. सभी आंदोलन का नेतृत्व भी वे खुद करेंगे. बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता रणवीर कुमार, चंदन सिंह, आसिफ नजीर, गुड्डू कुमार, आमिर खान मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन