दो शिक्षक अभ्यर्थी को मिला नियोजन पत्र

Updated at : 11 Jun 2014 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
दो शिक्षक अभ्यर्थी को मिला नियोजन पत्र

खगड़ियाः नगर परिषद में मंगलवार को नप सभापति मनोहर कुमार यादव ने दो शिक्षक अभ्यर्थी के बीच नियोजन पत्र का वितरण किया. उन्होंने बताया कि 21 पद पर शिक्षकों का नियोजन होना था, लेकिन अभी तक मात्र दो शिक्षक अभ्यर्थी ही इसका लाभ उठा सके. उन्होंने बताया कि दो शिक्षक अभ्यर्थी में मंजीत कुमार सिन्हा […]

विज्ञापन

खगड़ियाः नगर परिषद में मंगलवार को नप सभापति मनोहर कुमार यादव ने दो शिक्षक अभ्यर्थी के बीच नियोजन पत्र का वितरण किया. उन्होंने बताया कि 21 पद पर शिक्षकों का नियोजन होना था, लेकिन अभी तक मात्र दो शिक्षक अभ्यर्थी ही इसका लाभ उठा सके.

उन्होंने बताया कि दो शिक्षक अभ्यर्थी में मंजीत कुमार सिन्हा को एसआर इंटर विद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग तथा राज किशोर राज को लाल बाबू बालिका उच्च विद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग में भेजा गया. उन्होंने बताया कि शेष 19 पद रिक्त रह गये. जिसका नियोजन होना अभी बांकी है. मौके पर वार्ड पार्षद रविश चंद्र सिन्हा, पप्पू कुमार, कुमार कुंदन किशोर, अभिमन्यु सिंह, शिवराज यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन