बिहारः खगड़िया का आतंक शिवा यादव गिरफ्तार

Updated at : 08 Jun 2014 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
बिहारः खगड़िया का आतंक शिवा यादव गिरफ्तार

खगड़ियाः जिले के शातिर शिवा यादव को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. भरतखंड थाना क्षेत्र के पुनौर गांव के केरिया टोला में एसटीएफ तथा गोगरी एसडीपीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में हुई पुलिस व शिवा के बीच मुठभेड़ के बाद शिवा को गिरफ्तार कर लिया गया है. गोगरी एसडीपीओ के नेतृत्व में केरिया […]

विज्ञापन

खगड़ियाः जिले के शातिर शिवा यादव को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. भरतखंड थाना क्षेत्र के पुनौर गांव के केरिया टोला में एसटीएफ तथा गोगरी एसडीपीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में हुई पुलिस व शिवा के बीच मुठभेड़ के बाद शिवा को गिरफ्तार कर लिया गया है. गोगरी एसडीपीओ के नेतृत्व में केरिया टोला में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की.

पुलिस की भनक लगते ही शिवा ने फायरिंग शुरू कर दी. दोनों के बीच चली कई चक्र गोली चलने के बाद पुलिस ने शिवा को गिरफ्तार कर लिया. उल्लेखनीय है कि शातिर शिवा के विरुद्ध कई हत्या, लूट, डकैती का मामला दर्ज है. शिवा पर वैसा पंचायत के मुखिया मनोज चौरसिया तथा उनके भाई अनिल चौरसिया के हत्या सहित छह हत्या का मामला दर्ज है.

छापेमारी अभियान में नगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, एसटी थानाध्यक्ष रंजीत रजक, भरतखंड ओपी अध्यक्ष बबलू कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन