व्यवसायी की हत्या

Updated:
विज्ञापन

खगड़िया/ बेलदौरः महेशखूंट थाना क्षेत्र के समसपुर के पास मंगलवार की देर रात लूट के दौरान एक व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार समसपुर निवासी मनोज ठाकुर देर रात पंजाब जाने के लिए अपने घर […]

विज्ञापन

खगड़िया/ बेलदौरः महेशखूंट थाना क्षेत्र के समसपुर के पास मंगलवार की देर रात लूट के दौरान एक व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार समसपुर निवासी मनोज ठाकुर देर रात पंजाब जाने के लिए अपने घर से निकले, जैसे ही वे सपहा ढाला के पास पहुंचे अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ लूटपाट करने लगे.

इस दौरान मनोज के विरोध करने पर अपराधियों ने उनके सीने में गोली मार दी, जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. परिजनों ने बताया कि मनोज के पास से सोने की अंगूठी और बैग लूट लिए. हालांकि पुलिस ने उनके पास रखे नकदी को बरामद किया है. थानाध्यक्ष मणिभूषण कुमार ने बताया कि मृतक के पिता पृथ्वी ठाकुर के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

उन्होंने बताया कि मनोज पंजाब में रह कर किराने का दुकान चलाने का काम करता है. उसका पूरा परिवार वहीं रहता है. उसने हाल फिलहाल में ही महेशखूंट में जमीन खरीदी थी. जमीन खरीदने के बाद उसका कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया था. जिसे थाने में सुलझा दिया गया था. उन्होंने कहा कि अगर घटना लूट के दौरान होती तो उसके पास से नकदी भी लूटेरे ले लेते. लेकिन उसके पास से पुलिस ने तीन हजार रुपया भी बरामद किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच कर रही है. जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन