खुशी की सफलता से सभी खुश
खगड़ियाः सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा परिणाम को देखने के लिए मंगलवार को छात्र-छात्रएं साइबर कैफे में उमड़ पड़े. वहीं एसडीओ रोड निवासी शिवा तुलस्यान की पुत्री खुशी तुलस्यान ने सभी विषयों के सीजीपीए 10 में ए वन अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है. वहीं माता सुनीता तुलस्यान ने अपने पुत्री को इस कामयाबी […]
खगड़ियाः सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा परिणाम को देखने के लिए मंगलवार को छात्र-छात्रएं साइबर कैफे में उमड़ पड़े. वहीं एसडीओ रोड निवासी शिवा तुलस्यान की पुत्री खुशी तुलस्यान ने सभी विषयों के सीजीपीए 10 में ए वन अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है. वहीं माता सुनीता तुलस्यान ने अपने पुत्री को इस कामयाबी के लिये मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया.
खुशी तुलस्यान ने बताया कि वो इस कामयाबी के लिये अपने विद्यालय के प्राचार्य एके सिंह व टयूशन टीचर दिलीप, वरण अरविंद तथा अपने माता-पिता को धन्यवाद दिया. उन्होंने बताया कि वो आगे की पढ़ाई दिल्ली में करेगी. वह आइआइटी की तैयारी करना चाहती है. वह बड़े भाई आदित्य तुलस्यान की तरह बनना चाहती है. आदित्य तुलस्यान कोटा में आइआइटी की तैयारी कर रहे हैं. जबकि छोटे भाई अभय तुलस्यान अभी पढ़ाई कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता व भाई ने उनका हर कदम पर साथ दिया. जिसके कारण आज वह सफल हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










