मास्टर ट्रेनरों को दी गयी ट्रेनिंग
खगड़ियाः 16 मई को इवीएम से पहले डाक मत पत्रों की गिनती होगी. डाक मतपत्र की गिनती के 30 मिनट बाद इवीएम को खोल कर मतों की गिनती की जायेगी. शनिवार को सभागार में 13 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के पश्चात इन्हीं मास्टर ट्रेनरों के द्वारा अन्य मतगणना कर्मियों को 12 मई […]
खगड़ियाः 16 मई को इवीएम से पहले डाक मत पत्रों की गिनती होगी. डाक मतपत्र की गिनती के 30 मिनट बाद इवीएम को खोल कर मतों की गिनती की जायेगी. शनिवार को सभागार में 13 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के पश्चात इन्हीं मास्टर ट्रेनरों के द्वारा अन्य मतगणना कर्मियों को 12 मई को प्रशिक्षण दिया गया.
शनिवार को प्रशिक्षण के दौरान वरीय उपसमाहर्ता मुकेश कुमार व अन्य प्रशिक्षकों ने मास्टर ट्रेनरों को बताया कि मतगणना के दिन पहले डाक मतपत्र की गिनती होगी. फिर इवीएम खोले जायेंगे. इवीएम को कैसे बक्से से बाहर निकाला जायेगा. कैश पावर बटन व रिजल्ट बटन दबा कर सभी प्रत्याशियों को बूथ वार प्राप्त मतों की सूची तैयारी करनी है. इसकी विस्तृत जानकारी मास्टर ट्रेनरों को दी गयी. मौके पर मास्टर ट्रेनर अंजार समसी, अंशुल आनंद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










