अलौली-फुलतौड़ा पुल पर नहीं बना एप्रोच पथ
खगड़ियाः अलौली मुख्यालय से फुलतौड़ा पुल तक जाने वाली मुख्य सड़क में एप्रोच सड़क जानलेवा बन चुकी है. पुल बन कर पुरी तरह से तैयार है, लेकिन एप्रोच पथ नहीं होने के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता […]
खगड़ियाः अलौली मुख्यालय से फुलतौड़ा पुल तक जाने वाली मुख्य सड़क में एप्रोच सड़क जानलेवा बन चुकी है. पुल बन कर पुरी तरह से तैयार है, लेकिन एप्रोच पथ नहीं होने के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. इस सड़क में पुल पुलिया के एप्रोच पथ क्षतिग्रस्त होने के कारण कई घटनाएं हो चुकी हैं.
अब तक तीन की मौत व दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं. इस मार्ग में चार जगहों पर पुल का निर्माण कराया गया. इसके एप्रोच पथ का निर्माण नहीं किया जा सका. पुल व पुलिया पर चढ़ने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इस सड़क में जहां वाहन चालक अपने वाहन पर से नियंत्रण खो रहे हैं. इस सड़क में जहां तहां बिजली के खंभे को ब्रेकर बनाया गया है.
त्नबाल संसद का हुआ गठन : खगड़िया. महेशखूंट प्रखंड के मिडिल स्कूल चैधाबन्नी में बाल संसद का गठन किया गया. प्राचार्य प्रवीण कुमार ने बताया कि बाल संसद के गठन में मीना मंच के रूप में सर्वसम्मति से हेमंत कुमार को प्रधानमंत्री तथा ममता कुमारी को मीना मंच का चयन किया गया. उन्होंने कहा कि जिस तरह देश चलाने के लिये नेता की जरुरत होती है. उसी तरह विद्यालय में भी मीना मंच के अधिकारियों का होना अनिवार्य है. मौके पर दर्जनों छात्र मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










