बिहार मैट्रिक परीक्षा : रणक्षेत्र में बदला केंद्र, पथराव के साथ खूब चली लाठियां

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2018 7:21 PM

विज्ञापन

गोगरी(खगड़िया) : राष्ट्रीय उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को विलंब से पहुंचने वाले छात्राओं को परीक्षा के लिए प्रवेश करने नहीं दिया गया. परीक्षा से वंचित दो दर्जन से अधिक छात्राओं व अभिभावकों को विद्यालय के समीप सड़क जाम कर दिया. आक्रोशित छात्राओं एवं अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन के विरुद्ध नारे लगाये. इतना ही […]

विज्ञापन

गोगरी(खगड़िया) : राष्ट्रीय उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को विलंब से पहुंचने वाले छात्राओं को परीक्षा के लिए प्रवेश करने नहीं दिया गया. परीक्षा से वंचित दो दर्जन से अधिक छात्राओं व अभिभावकों को विद्यालय के समीप सड़क जाम कर दिया. आक्रोशित छात्राओं एवं अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन के विरुद्ध नारे लगाये. इतना ही नहीं जाम हटाने पहुंची पुलिस पर अभिभावकों ने पथराव शुरू कर दिया. पुलिस नेजवाबी कार्रवाई करते हुए लाठियां चटका दी. हालांकि इस घटना में कुछ पुलिस बल को चोटें भी लगी है. लगभग एक घंटे के बाद पुलिस ने जमालपुर-महेशखूंट मुख्य सड़क को राष्ट्रीय उच्च विद्यालय गोगरी के समीप जाम हटाया.

परीक्षा के निर्धारित समय के 10 मिनट विलंब से परीक्षा केंद्र पर पहुंची छात्राओं को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी गयी. उसके बाद छात्रा व आक्रोशित परिजनों ने विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. आक्रोशित अभिभावकों ने सड़क जाम कर दिया. जब सड़क जाम हटाने के लिए गोगरी सीओ चन्दन कुमार और गोगरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार यादवेंदु के नेतृत्व पुलिस बल के द्वारा जाम हटाने का प्रयास किया गया तो छात्रा के अभिभावकों नें रोड़ेबाजी और पथराव शुरू कर दिया.

आक्रोशित अभिभावक के द्वारा पुलिस पर पथराव किये जाने के बाद पुलिस बल नें मौके पर मौजूद उपद्रवियों और अभिभावक को खदेड़कर उसपर जमकर लाठी चार्ज किया जिसमें कई अभिभावक को भी गहरी चोट आयी.परीक्षा से वंचित छात्रा वंदना कुमारी, साक्षी कुमारी, नेहा कुमारी, कोमल कुमारी, नासरीन खातून, तमन्ना खातून, कोमल कुमारी, अंजू कुमारी, दीपा कुमारी, मनीषा कुमारी, करिश्मा कुमारी, सुलेखा कुमारी, ब्यूटी कुमारी, रूपम कुमारी, दीपा कुमारी आदि एसडीओ संतोष कुमार के पैर पकड़कर जहां परीक्षा केंद्र पर जाने की मन्नत करते हुए रोती रही. वहीं अभिभावक अपनी गलती स्वीकार करते हुए अधिकारी के पास इसके बाद गलती नहीं होने की बात कहकर गिड़गिड़ाते नजर आये.

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश होने के नियत समय सुबह 9:40 बजे के बाद 10 मिनट देरी से राष्ट्रीय उच्च विद्यालय के परीक्षा केंद्र पर पहुंचे करीब एक दर्जन से अधिक छात्रा के केंद्र के अन्दर जाने से मना करने के बाद गोगरी में जमकर बबाल मचाया गया. इसके बाद छात्रा और अभिभावक के द्वारा कारीब घंटों तक जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेश साहू को फोन किया गया. लेकिन उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया. जिसके कारण सभी छात्रा परीक्षा देने से वंचित रह गए. वहीं अभिभावक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा घोर लापरवाही का आरोप लगाया है.

छात्रा और अभिभावक के द्वारा परीक्षा केंद्र पर नहीं जाने के आक्रोश में किये गए सड़क जाम में गोगरी सिविल कोर्ट के सब जज भी करीब आधे घंटे तक फंसा रहा. इसके बाद गोगरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार यादवेंदु नें वापस धनखेता होकर दूसरे रास्ते से जाने की बात कहीं. आक्रोशित छात्रा और अभिभावकों के द्वारा किये गए सड़क जाम में दोनों तरफ से सैकड़ों गाड़ी जाम के काफिला में फंसा रहा. छात्रा और अभिभावक के द्वारा मुख्य सड़क को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया और छात्रा बीच सड़क पर ही बैठी रही. पुलिस पर अभिभावक के द्वारा पथराव किये जाने और बाद में पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज करने के बाद माहौल काफी बिगड़ गया था. इसके बाद गोगरी डीएसपी राजन कुमार सिन्हा ने अनुमंडल क्षेत्र के पसराहा और महेशखूंट थाना के पुलिस को मौके पर बुलाया इसके बाद मामले को शांत किया गया.

पुलिस पर पथराव करने की जानाकरी के बाद गोगरी डीएसपी राजन कुमार सिन्हा और एसडीओ संतोष कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचा और परिजनों को काफी समझाने की कोशिश किया. लेकिन आक्रोशित परिजन अधिकारी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे. इसके बाद जब एसडीओ संतोष कुमार और डीएसपी राजन कुमार सिन्हा ने अपना कड़ा रुख अख्तियार किया तो छात्रा और परिजन खुद से जाम हटा लिए और अपने-अपने घर की तरफ चल दिए.

कहते हैं एसडीओ
गोगरी एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की नियत समय 9:40 बजे के करीब 10 मिनट के बाद सभी छात्रा पहुंची जो की नियम के खिलाफ है. बिहार बोर्ड के नियम के अनुसार परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने के कारण सभी को परीक्षा से वंचित होना पड़ा.


यह भी पढ़ें-

शहीद सुनील को दी गयी अंतिम विदाई, फूट-फूट कर रो पड़े जमुई के जिलाधिकारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन