खगड़िया में पीएम श्री ब्रह्मा इंटर विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक संपन्न

Updated:
विज्ञापन
खगड़िया में पीएम श्री ब्रह्मा इंटर विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक संपन्न

पीएम श्री ब्रह्मा इंटर विद्यालय में आयोजित प्रबंध समिति की बैठक में मौजूद सदस्य.

Khagaria news: बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक एवं आधारभूत विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. विद्यालय प्रधान नवीन कुमार चौधरी ने बताया कि प्रबंध समिति में आंशिक बदलाव के साथ विद्यालय के सर्वांगीण विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

विज्ञापन


शिक्षा की गुणवत्ता, खेल मैदान की पैमाइश और चारदीवारी निर्माण पर हुई चर्चा

चौथम से धीरज सिंह बंटू की रिपोर्ट:

Khagaria news: चौथम प्रखंड के पिपरा स्थित पीएम श्री ब्रह्मा इंटर विद्यालय में शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक सह विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पन्नालाल सिंह पटेल ने की.

बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक एवं आधारभूत विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. विद्यालय प्रधान नवीन कुमार चौधरी ने बताया कि प्रबंध समिति में आंशिक बदलाव के साथ विद्यालय के सर्वांगीण विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

बैठक में पठन-पाठन की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने, खेल मैदान की पैमाइश कराने तथा विद्यालय परिसर की सुरक्षा के लिए चारदीवारी निर्माण की दिशा में आवश्यक पहल करने पर सहमति बनी. साथ ही छात्रों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने और विकास कार्यों को गति देने पर भी चर्चा हुई.

प्रबंध समिति के सदस्यों ने विद्यालय के शैक्षणिक एवं भौतिक संसाधनों के विस्तार के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया. बैठक में भविष्य की योजनाओं को लेकर भी विचार साझा किए गए.

बैठक में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पन्नालाल सिंह पटेल, विद्यालय प्रधान नवीन कुमार चौधरी, वरीय शिक्षक विभाष कुमार सिंह, भू-दाता राजकिशोर चौधरी, समिति सदस्य इंदु देवी, शिक्षा प्रेमी मनोज कुमार गुप्ता, शिक्षक सुभाष कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, दीपक कुमार, अशोक कुमार, आशीष कुमार, संजीव कुमार निषाद, माधव कुमार, हरि कुमार, लिपिक मनोज कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मी मौजूद रहे.

बैठक के अंत में विद्यालय के समग्र विकास एवं छात्रहित में आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन