तैयार है पसराहा का नया आदर्श थाना भवन, उद्घाटन और शिफ्टिंग की उठी मांग

Updated:
विज्ञापन
नवनिर्मित आर्दश थाना पसराहा | Prabhat Khabar Network

नवनिर्मित आर्दश थाना पसराहा | Prabhat Khabar Network

पसराहा का नया आदर्श थाना भवन बनकर तैयार है, लेकिन उद्घाटन और शिफ्टिंग में देरी से स्थानीय लोगों में नाराजगी है. जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव ने प्रशासन से जल्द उद्घाटन कर भवन को आम जनता की सेवा के लिए समर्पित करने की मांग की है.

विज्ञापन

राष्ट्रीय उच्च पथ-31 से सटे पसराहा का नवनिर्मित आदर्श थाना भवन पूरी तरह तैयार होने के बावजूद अब तक उद्घाटन और थाना शिफ्टिंग नहीं होने से लोगों में नाराजगी है. जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव ने शनिवार को नए भवन का निरीक्षण कर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से जल्द उद्घाटन कर थाना को नए भवन में स्थानांतरित करने की मांग की.

संघर्ष के बाद संभव हुआ निर्माण

जयप्रकाश यादव ने कहा कि लंबे जनसंघर्ष और आंदोलन के बाद पसराहा स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं एनएच-31 के समीप आदर्श थाना भवन का निर्माण संभव हो सका. उन्होंने बताया कि पहले कुछ कारणों से थाना भवन का शिलान्यास दियारा क्षेत्र में किया गया था, जिससे आम लोगों की सुरक्षा और सुविधा प्रभावित होती.

जनदबाव के बाद बदला निर्णय

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने आदर्श थाना भवन निर्माण संघर्ष समिति का गठन कर चरणबद्ध आंदोलन चलाया. जनदबाव के बाद प्रशासन ने पूर्व निर्धारित स्थल पर ही थाना भवन निर्माण का निर्णय लिया, जिसे क्षेत्र की जनता की बड़ी जीत बताया गया.

जल्द शिफ्टिंग से मिलेगी बेहतर सुविधा

जिप सदस्य ने कहा कि चार मंजिला आधुनिक थाना भवन पूरी तरह तैयार है। ऐसे में इसका शीघ्र उद्घाटन कर थाना को नए भवन में स्थानांतरित किया जाना चाहिए, ताकि पुलिस व्यवस्था मजबूत हो और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

जनसंघर्ष का प्रतीक बताया भवन

जयप्रकाश यादव ने आंदोलन में शामिल सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह भवन क्षेत्र की जनता की एकजुटता और संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने प्रशासन से जल्द उद्घाटन कर भवन को आम जनता की सेवा के लिए समर्पित करने की मांग की.


विज्ञापन
पलटू झा

लेखक के बारे में

By पलटू झा

पलटू झा प्रिंट माध्यम में 11 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. परबत्ता (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन