अलौली नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति का गठन, तीन सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
नवनिर्वाचित सदस्य
Khagaria news:निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हुई. प्रखंड कार्यालय में आयोजित चुनाव के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. चुनाव जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सह कोषांग पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी की मौजूदगी में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया गया.
ज्योति देवी, अमरजीत कुमार और विकाश कुमार बने सदस्य, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने दिलाई शपथ
अलौली (खगड़िया) से प्रवीण कुमार प्रियांशु की रिपोर्ट:
Khagaria news: नगर पंचायत अलौली की सशक्त स्थायी समिति के गठन के लिए शनिवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई. चुनाव में वार्ड संख्या-3 की पार्षद ज्योति देवी, वार्ड संख्या-11 के पार्षद अमरजीत कुमार तथा वार्ड संख्या-10 के पार्षद विकाश कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए.
निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हुई. प्रखंड कार्यालय में आयोजित चुनाव के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. चुनाव जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सह कोषांग पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी की मौजूदगी में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया गया.
निर्वाचन के बाद जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया. प्रमाण पत्र मिलने के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया.
नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि सशक्त स्थायी समिति के गठन से नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनसमस्याओं के समाधान में भी तेजी आएगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए