लोकसभा चुनाव : किन्नरों ने नहीं लिया मतदान में भाग

Updated:
विज्ञापन

खगड़ियाः हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने किन्नरों को एक विशेष अधिकार दिया है. एक ऐतिहासिक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने किन्नरों को भी आरक्षण देने को कहा है. आरक्षण मिलने के बाद देश भर के किन्नरों ने जश्न मनाया था, किंतु खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के किन्नर अपने वोट के अधिकार को भूल गये हैं. […]

विज्ञापन

खगड़ियाः हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने किन्नरों को एक विशेष अधिकार दिया है. एक ऐतिहासिक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने किन्नरों को भी आरक्षण देने को कहा है. आरक्षण मिलने के बाद देश भर के किन्नरों ने जश्न मनाया था, किंतु खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के किन्नर अपने वोट के अधिकार को भूल गये हैं. तभी तो लोकतंत्र के महापर्व में किसी भी किन्नर मतदाता ने भाग नहीं लिया. पुरुष एवं महिला मतदाता के साथ-साथ अन्य मतदाता के रूप में किन्नर मतदाता भी इस लोकसभा क्षेत्र में है.

अन्य मतदाता की संख्या इस लोकसभा क्षेत्र में 51 है. जिसमें सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा में इनकी संख्या 26, अलौली व खगड़िया विधानसभा में पांच-पांच, बेलदौर विधानसभा में आठ तथा हसनपुर एवं परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में चार व तीन है. 30 अप्रैल का हुए लोकसभा चुनाव में एक भी अन्य किन्नर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन