युवक की गोली मार कर हत्या
गोगरी, खगड़ियाः गोगरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम कुंदी गांव निवासी युवक ललन यादव (25) की गोली मार हत्या कर दी गयी. जानकारी के अनुसार कुंदी गांव निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र ललन यादव दियारा में मकई की फसल का देखभाल कर रहा था. इसी दौरान किसी ने उसे गोली मार दी. जिससे […]
गोगरी, खगड़ियाः गोगरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम कुंदी गांव निवासी युवक ललन यादव (25) की गोली मार हत्या कर दी गयी. जानकारी के अनुसार कुंदी गांव निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र ललन यादव दियारा में मकई की फसल का देखभाल कर रहा था. इसी दौरान किसी ने उसे गोली मार दी. जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गयी.
घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ राकेश कुमार, थानाध्यक्ष व पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है. उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर हुई हत्या से कई अटकलें लगायी जा रही हैं. इधर, ग्रामीणों की मानें तो पुरानी रंजिश को लेकर परिवार के सदस्यों ने ही गोली मारी है. घटना स्थल पर एसडीपीओ ने बताया कि सभी मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










