रामविलास पासवान जैसा पलटीमार राजनीतिज्ञ आज तक नहीं देखा
खगड़ियाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बेलदौर विधान सभा के चौथम प्रखंड के पिपरा गांव में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस अवसर उन्होंने कहा कि कि रामविलास जैसा पलटीमार राजनीतिज्ञ उन्होंने अपने जीवन में नहीं देखा. पाकिस्तान तक जाकर कह आये कि गोधरा कांड के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया और अब उन्हीं लोगों […]
खगड़ियाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बेलदौर विधान सभा के चौथम प्रखंड के पिपरा गांव में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस अवसर उन्होंने कहा कि कि रामविलास जैसा पलटीमार राजनीतिज्ञ उन्होंने अपने जीवन में नहीं देखा. पाकिस्तान तक जाकर कह आये कि गोधरा कांड के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया और अब उन्हीं लोगों के साथ हो गये.
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में लालू प्रसाद यादव के 15 वर्ष के कार्यकाल को आप पूर्व में देख चुके हैं. मेरे कार्यकाल को आठ वर्ष देख चुके हैं. 15 वर्षो में कितना काम हुआ था. आठ वर्षो में कितना काम हुआ. दोनों को तराजू के दो पलड़ों पर रख कर तौल लें तब मतदान करें. निश्चित ही कुछ न कुछ अच्छा होगा. बिहार का विकास किया है उसका मेहनताना मांगने आया हूं.
महिलाओं से विशेष अपील
मुख्यमंत्री ने महिलाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि आप लोगों को याद है न पंचायती राज व्यवस्था में 50-50 हमने ही कराया था. इसलिए 30 अप्रैल को सुबह उठ कर स्नान ध्यान करके सीधा मतदान करने के लिए जाना है. वहां से आने के बाद खाना बनाना है. जो पुरुष आप के कहने पर मतदान न करें उनको दिन भर का उपवास करा देना है. यह कहते हुए नीतीश कुमार ने जदयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव को जिताने की अपील की और लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने के लिए हाथ भी उठवाया. अंत में उन्होंने दिनेश चंद्र यादव को माला पहना कर मतदाताओं को तीर का निशान दिखा कर मतदान करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










