भक्तिगीतों से गूंजा शहर

Updated:
विज्ञापन

खगड़ियाः चैती दुर्गापूजा को लेकर बुधवार को भी शहर का चप्पा-चप्पा भक्ति गीतों से गुंजायमान हुआ. श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की. वहीं भक्ति गीतों से शहर का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. वासंती चैती दुर्गा समिति के अध्यक्ष कमल गुप्ता द्वारा महाआरती करायी गयी. इस मौके पर बड़ी संख्या […]

विज्ञापन

खगड़ियाः चैती दुर्गापूजा को लेकर बुधवार को भी शहर का चप्पा-चप्पा भक्ति गीतों से गुंजायमान हुआ. श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की. वहीं भक्ति गीतों से शहर का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.

वासंती चैती दुर्गा समिति के अध्यक्ष कमल गुप्ता द्वारा महाआरती करायी गयी. इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. वहीं श्रद्धालुओं ने मंदिर के चारों तरफ दीप जलाया. समिति के अध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार की सुबह प्रतिमा का विसजर्न किया जायेगा. उन्होंने बताया कि विसजर्न शांतिपूर्ण हो, इसके लिए तैयारी की गयी है.

जबकि पूर्वी केबिन ढाला के समीप स्थित मां शेरावाली माता समिति के अध्यक्ष डॉ एसपी साहू ने बताया कि श्रद्धालुओं को परेशानियां नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है. वहीं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. उन्होंने बताया कि गुरुवार को विसजर्न किया जायेगा. वासंती चैती दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ता कुणाल कुमार, वकिल यादव, भूषण यादव, अमित कुमार, रवि जायसवाल, निर्धन यादव आदि लोगों ने मेले के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन