एसडीओ ने दो शिक्षकों को किया निलंबित
खगड़ियाः बिना सूचना के तीन महीने से विद्यालय नहीं पहुंचने वाले दो नियमित शिक्षकों को एसडीओ शीर्षत कपील अशोक ने निलंबित करने की अनुशंसा जिलाधिकारी से की है. जानकारी के अनुसार एसडीओ ने शनिवार को मध्य विद्यालय अमोसी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय के दो शिक्षक अनुपस्थित पाये गये. उपस्थित पंजी का […]
खगड़ियाः बिना सूचना के तीन महीने से विद्यालय नहीं पहुंचने वाले दो नियमित शिक्षकों को एसडीओ शीर्षत कपील अशोक ने निलंबित करने की अनुशंसा जिलाधिकारी से की है. जानकारी के अनुसार एसडीओ ने शनिवार को मध्य विद्यालय अमोसी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय के दो शिक्षक अनुपस्थित पाये गये.
उपस्थित पंजी का अवलोकन करने के बाद एसडीओ ने पाया कि दो नियमित शिक्षक बीते तीन माह से बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित हैं. एसडीओ ने नियमित शिक्षक नवनीत कुमार व विभा कुमारी को निलंबित करने की अनुशंसा डीएम से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










