एनएच 81 पर ट्रैक्टर गढ्ढे में पलटा, चालक की मौत

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 12 Apr 2026 7:04 PM

विज्ञापन

एनएच 81 पर ट्रैक्टर गढ्ढे में पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा- कटिहार मुख्य सड़क मार्ग के हाजीपुर के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिंद्रा कंपनी की नई ट्रैक्टर गाड़ी पलट जाने से रविवार को चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बैद्यनाथ कुमार, पिता राम नारायण प्रसाद, निवासी कालीचक, थाना केरवन, जिला नालंदा के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पटना से सालमारी की ओर जा रही थी. इसी दौरान हाजीपुर के पास तेज गति के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे पलट गयी. हादसा इतना गंभीर था कि चालक बैद्यनाथ कुमार बुरी तरह घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही निकटवर्ती कोलासी पुलिस शिविर कैंप को अवगत कराया गया. सूचना मिलते ही कैंप प्रभारी सरवन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया. लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि मृतक की पहचान उनके जेब में मिले मोबाइल फोन के आधार पर की गयी. यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करता है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन