एनएच 81 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर विक्षिप्त की मौत

Updated:
विज्ञापन
एनएच 81 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर विक्षिप्त की मौत

थाना क्षेत्र के पकड़ियाडीह गांव के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक मानसिक विक्षिप्त की मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्राणपुर. थाना क्षेत्र के पकड़ियाडीह गांव के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक मानसिक विक्षिप्त की मौके पर ही मौत हो गयी. प्राणपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए तथा यूडी कांड दर्ज कर सदर अस्पताल कटिहार में शव के पहचान के लिए पोस्टमार्टम कराकर 72 घंटे के लिए शवदाह गृह में रख दिया गया है. प्राणपुर थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि सुबह करीब चार बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है. इस खबर के मालूम होते ही प्राणपुर पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया गया. इसमें ग्रामीणों के द्वारा जानकारी मिली. मृत व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था. अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से मौत हुई है. जिसे प्राणपुर पुलिस के द्वारा यूडी कांड दर्ज कर सदर अस्पताल कटिहार में पोस्टमार्टम कराकार पहचान के लिए शवदाह गृह में 72 घंटे के लिए रख दिया गया है. थानाध्यक्ष विजय प्रकाश के द्वारा लोगों से अपील किया गया है कि मृत व्यक्ति का शव सुरक्षित रखा गया है. जिस व्यक्ति को पहचान करना है. पहचान कर प्राणपुर थाना से प्राप्त कर सकते हैं. सूचना प्रेषण तक शव का पहचान नहीं किया जा सका था.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन