ISRO में अप्रेंटिस के 410 पदों पर भर्ती, बिना फीस करें आवेदन

ऑफिस स्टाफ की सांतेतिक फोटो (Canva)
ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026: इसरो में काम करने का अच्छा मौका सामने आया है. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के यू आर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC), बेंगलुरु ने वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस के 410 पदों पर भर्ती निकाली है.
ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस भर्ती के लिए एक्ट, 1961 के तहत एक साल की ट्रेनिंग के लिए की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 28 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि आवेदन के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा.
किन पदों पर होगी भर्तियां?
इस भर्ती अभियान के तहत ग्रेजुएट अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और कमर्शियल प्रैक्टिस अप्रेंटिस के पद भरे जाएंगे. कुल 410 रिक्तियां उपलब्ध हैं. चयनित उम्मीदवारों को एक साल तक ट्रेनिंग दी जाएगी और हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा. ट्रेनिंग का स्थान यू आर राव सैटेलाइट सेंटर, बेंगलुरु होगा.
कौन कर सकता है अप्लाई?
ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में BE या BTech की डिग्री होनी चाहिए. वहीं टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा और कमर्शियल प्रैक्टिस अप्रेंटिस के लिए कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा जरूरी है.
कितना होगा स्टाइपेंड?
स्टाइपेंड की बात करें तो ग्रेजुएट अप्रेंटिस को हर महीने 12,300 रुपये दिए जाएंगे. वहीं टेक्नीशियन अप्रेंटिस और कमर्शियल प्रैक्टिस अप्रेंटिस को 10,900 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे.
ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ISRO URSC की आधिकारिक वेबसाइट web.umang.gov.in पर जाएं.
- Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके जरूरी जानकारी भरें.
- मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन फॉर्म को ध्यान से जांच लें.
- फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें.
चयन कैसे होगा?
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग से किया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. अंत में चयनित अभ्यर्थियों की पैनल सूची तैयार की जाएगी.
ये भी पढ़ें: ISRO recruitment 2026 : इसरो ने मांगे असिस्टेंट व अपर डिवीजन क्लर्क समेत 244 पदों पर आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










