ePaper

उत्तरदायित्व का पालन करने वाले लोग होते हैं सफल : किशोरी दीदी

Updated at : 18 Nov 2024 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

भागवत कथा के चौथे दिन श्यामा किशोरी ने सनातन संस्कृति में दान के महत्व पर प्रकाश डाला

विज्ञापन

कटिहार. हृदयगंज में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के चौथे दिन सोमवार को किशोरी दीदी ने कई मुद्दों पर भक्तों हमारे सनातन धर्म का यह मान्यता है कि दान उचित समय पर उचित लोगों के बीच करना चाहिए. यथाशक्ति तथा भक्ति के तहत हमारा जीवन क्षणभंगुर है. इसलिए स्वविवेक के अनुसार जो अभावग्रस्त व्यक्ति हैं. उनको मदद करने के लिए सदा तत्पर रहना चाहिए. जैसे की कोई व्यक्ति भयानक बीमारी से बीमारी से गुजर रहा हो. विधवा हो, बुजुर्ग हो और उनकी आर्थिक स्थिति पूर्णतया दयनीय हो ऐसे व्यक्ति को दान करने से महापुण्य मिलता है. साथ ही सुश्री किशोरी ने सभी भक्तजनों से यह समझाते हुए बोली जितना आप बोलते हैं. उसे अपने जीवन में क्रियान्वयन करना बहुत जरूरी है. हम एक दूसरे को कहावत कहते रहते हैं. लेकिन उसे कहावत को अपने जीवन में चरितार्थ नहीं करते हैं. आज के परिवेश में यह बहुत ही जरूरी है कि हमें हमारे कथनी और करनी में भिन्नता नहीं होना चाहिए. सच्ची श्रद्धा वही है जब हमारे कथनी करनी में समानता होता है. भगवान कृष्ण ने गीता के उपदेश देते हुए अर्जुन को कहा था कर्म का भागीदार तुम हो फल की चिंता मत करो. जो इंसान जैसा कर्म करता है. देर सबेर उसको उसका फल भुगतना ही पड़ता. इसलिए कर्तव्य परायण रहना बहुत जरूरी है जो भी आपको उत्तरदायित्व है. उस उत्तरदायित्व का अंशतः पालन करने वाले लोग जीवन में सफल होते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन