भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ भाजपा लोगों ने सुनी. पीएम ने भीषण गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने, जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा समाज सेवा और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का संदेश दिया.
विज्ञापन
कटिहार के डंडखोरा से रिपोर्ट,
प्रखंड क्षेत्र के सकरैली लक्ष्मीपुर स्थित बूथ संख्या 50 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से सुना. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए भीषण गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने, जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा समाज सेवा और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का संदेश दिया.साकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों के प्रयासों की सराहना की
उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में साकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों के प्रयासों की सराहना की और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया. साथ ही खेल जगत में भारत की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा कटिहार के जिला अध्यक्ष नरेश मंडल, पूर्व प्रमुख एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ संयोजक सुरज साह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय कुमार, अनुसूचित जनजाति प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश हांसदा, विशाल शर्मा, मुबारक, सोनिया मरांडी, अजय मरांडी, राजधानी मुर्मू, विक्रम कुमार, तारा मुर्मू एवं दिनेश मंडल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










