सुल्तानपुर हाईवे पर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई टूरिस्ट गाड़ी, हादसे में 14 लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई टूरिस्ट गाड़ी (क्रेडिट सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे पर टूरिस्ट क्रूजर के टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. इस हादसे में 14 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में शुक्रवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया. लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे पर टायर फटने से एक टूरिस्ट क्रूजर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में चालक समेत 14 लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है.

विज्ञापन

वाराणसी से अयोध्या जा रही थी क्रूजर

पुलिस के अनुसार, टूरिस्ट क्रूजर वाराणसी से अयोध्या की ओर जा रही थी. शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वाहन मदनपुर पनियार गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक उसका अगला टायर फट गया. तेज रफ्तार में होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और क्रूजर सीधे डिवाइडर से जा टकराई.

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलने पर एनएचएआई की टीम, पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया.

चार यात्रियों की हालत गंभीर

गंभीर रूप से घायल यात्रियों में मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के मोहगांव निवासी पुदधूलाल (65), बलराम, कल्लू और बतीसिया शामिल हैं. वहीं अन्य घायलों में जगराम, नुखिया बाई, लखन मसकोले, बाती झरिया, रजनी, सकुन, कुटुलाल, दिव्या झारिया और क्रूजर चालक साहिद पुत्र असलम निवासी लोहता (वाराणसी) शामिल हैं.

पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था

हादसे की जानकारी मिलते ही एएसपी बृज नारायण सिंह समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई. मामले की जांच की जा रही है.

Must Read- ‘भगवानों का अपमान नहीं सहेंगे’, मौलाना जरजिस के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन, पुतला जलाकर जताया विरोध


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola