चार दिवसीय बिहार राज्य अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता का भव्य समापन

Updated:
विज्ञापन
चार दिवसीय बिहार राज्य अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता का भव्य समापन

आयोजित प्रतियोगिता में कुल 19 जिले के 95 खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया. वहीं छपरा की मोहिनी पंडित गर्ल्स वर्ग की चैंपियन बनी तो, पटना के देवांश केशरी ओपन वर्ग विजेता बने.

विज्ञापन

कटिहार से रिपोर्ट,

कटिहार जिला चेस एसोसिएशन द्वारा ऑल बिहार चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय बिहार राज्य अंडर-13 ओपन एवं गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप 2026 का शनिवार को भव्य समापन हुआ. प्रतियोगिता के आयोजन में लियो क्लब ऑफ कटिहार टाउन का विशेष सहयोग रहा. समापन समारोह के मुख्य अतिथि कटिहार सांसद तारिक अनवर व कटिहार की मेयर उषा देवी अग्रवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित किया. दोनों ने आयोजन की सराहना करते हुए विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति-पत्र, मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.

गर्ल्स वर्ग में मोहिनी पंडित चैंपियन, ओपन में देवांश केशरी विजेता

गर्ल्स वर्ग में छह राउंड की प्रतिस्पर्धा के बाद छपरा की मोहिनी पंडित ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. पटना की आराध्या प्रकाश उपविजेता रही. जबकि मुजफ्फरपुर की अग्रिमा राज तीसरे स्थान पर रही. ओपन वर्ग में सात राउंड के रोमांचक मुकाबलों के बाद पटना के देवांश केशरी विजेता बने. किशनगंज के सुरनॉय दास द्वितीय और दरभंगा के हर्षवर्धन सिंह तृतीय स्थान पर रहे.

19 जिलों के 95 खिलाड़ियों ने लिया भाग

प्रतियोगिता में बिहार के 19 जिलों से लगभग 95 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया. आयोजन का उद्देश्य बच्चों में बौद्धिक विकास, एकाग्रता, निर्णय क्षमता और खेल भावना को प्रोत्साहित करना था. कार्यक्रम में कटिहार चेस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास खंडेलिया, गीत अविनाश, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील यादव, इंटरनेशनल ऑर्बिटल के नंदकिशोर श्रीवास्तव, लियो क्लब के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट तेजस चौरसिया तथा संजीवनी नेत्रालय के आलोक जी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

लगातार तीसरे साल कटिहार में हुआ आयोजन

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के कोषाध्यक्ष राकेश चौधरी, सचिव प्रत्यूष कुमार, सहसचिव सत्यम समदर्शी सहित सभी पदाधिकारियों का योगदान रहा. अंत में सचिव प्रत्यूष कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता लगातार कटिहार में आयोजित की जा रही है, जो जिले में शतरंज के प्रति बढ़ते उत्साह का प्रमाण है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन