आॅडियो व वीडियो वायरल: वर्दी का दिखाया रौब दी झूठे केस में फंसाने की धमकी, ले लिये रुपये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2018 4:46 AM

विज्ञापन

एसपी ने मामले में जांच का दिये आदेश कटिहार : जिले में एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें टाइगर मोबाइल में शामिल एक एएसआइ संजय कुमार व एक सिपाही संतोष कुमार एक युवक पर गलत काम करने का आरोप लगाता है. इस पर युवक पुलिस पदाधिकारी से अड़ जाता है कि अगर आपको कोई सबूत […]

विज्ञापन

एसपी ने मामले में जांच का दिये आदेश

कटिहार : जिले में एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें टाइगर मोबाइल में शामिल एक एएसआइ संजय कुमार व एक सिपाही संतोष कुमार एक युवक पर गलत काम करने का आरोप लगाता है. इस पर युवक पुलिस पदाधिकारी से अड़ जाता है कि अगर आपको कोई सबूत मिलता है तब बात करें, अन्यथा यूं ही रुपये के लिए तंग न करें. इसे लेकर युवक बार-बार पूछताछ कर रहे संजय सिंह व संतोष कुमार से गुहार लगाता है कि अगर वह बुरा काम करते मिल जाये तो उसे जो सजा हो वह दें. लेकिन जबरन उस पर आरोप न लगाये. पीड़ित युवक पुलिस वाला से यह भी गुहार लगा रहा है कि उसे इस प्रकार मानसिक रूप से प्रताड़ित न करें. वायरल वीडियो में संभवत: पुलिस वाले काे वीडियो बनाने शक हो जाता है. इसके बाद वीडियो बना रहा युवक भागने को विवश हो जाता है.
शराब बेचने का आरोप लगाते हुए नाका बुलाया, शराब को बिखेर झूठे केस में फंसाने की दी धमकी, ले लिये " दस हजार
वायरल वीडियो में पीड़ित बबलु यादव ने बताया कि वायरल ऑडियो में उसकी बात टाइगर मोबाइल में शामिल संतोष कुमार से हो रही थी. इसमें वह सीधे तौर पर रुपये के लिए उसे भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा था. पीड़ित बबलु ने यह भी बताया कि टाइगर मोबाइल के संतोष कुमार उसे नाका बुलाया तथा उसके सामने शराब बिखेर कर बोला कि रुपया देता है. वरना शराब बेचने के झुठे केस में फंसा देंगे. इस बात पर पीड़ित से दस हजार रुपया जबरन वसूल किया. इसके बाद उसे छोड़ा.
वायरल वीडियो में मौजूद एएसआइ को किया था लाइन हाजिर: वायरल वीडियो में शामिल एएसआइ संजय कुमार को एक वायरल ऑडियो में पांच हजार रुपये लेकर एक गाड़ी छोड़ने के मामले में एसपी विकास कुमार ने लाइन हाजिर किया था. बावजूद वह पुन: टाइगर मोबाइल में शामिल होकर फिर उगाही करने निकल गया. इसका भी वीडियो वायरल हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन