डंडखोरा में सुधा डेयरी मिल्क सेंटर का शुभारंभ, लोगों को मिलेंगे 70 प्रकार के डेयरी उत्पाद

Updated:
विज्ञापन
डंडखोरा में सुधा डेयरी मिल्क सेंटर का शुभारंभ, लोगों को मिलेंगे 70 प्रकार के डेयरी उत्पाद

उद्घाटन समारोह में उपस्थित अधिकारी व अन्य

सुधा डेयरी मिल्क सेंटर के प्रॉपराइटर मोहन महतो ने बताया कि उनके सेंटर पर दूध से बने लगभग 70 प्रकार के उत्पाद उपलब्ध रहेंगे, जिन्हें सरकारी निर्धारित दरों पर ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि अब स्थानीय लोगों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पाद आसानी से अपने क्षेत्र में ही मिल सकेंगे.

विज्ञापन

कटिहार के डंडखोरा से संजय सिंह की रिपोर्ट:

कटिहार: डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय मार्केट स्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को नए सुधा डेयरी मिल्क सेंटर का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन समारोह में डंडखोरा अंचल अधिकारी सदी रउफ सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

सुधा डेयरी मिल्क सेंटर के प्रॉपराइटर मोहन महतो ने बताया कि उनके सेंटर पर दूध से बने लगभग 70 प्रकार के उत्पाद उपलब्ध रहेंगे, जिन्हें सरकारी निर्धारित दरों पर ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि अब स्थानीय लोगों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पाद आसानी से अपने क्षेत्र में ही मिल सकेंगे.

उद्घाटन अवसर पर मौजूद अधिकारियों ने इस पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के सेंटर से न केवल लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

सेंटर पर दूध, दही, पनीर, मिठाई, लस्सी, घी, आइसक्रीम सहित कई प्रकार के डेयरी उत्पाद उपलब्ध रहेंगे. उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन