दियारा में मजदूर की गोली मारकर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2018 4:12 AM
कुरसेला (कटिहार) : थाना क्षेत्र के त्रिमोहानी संगम दियारा में गुरुवार की रात अपराधियों ने गुंगा मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों की गोलीबारी में उसका एक साथी भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अपराधी अपने साथ लेते गये. उसका उपचार भागलपुर जिले में कहीं कराये जाने की जानकारी मिली है. […]
कुरसेला (कटिहार) : थाना क्षेत्र के त्रिमोहानी संगम दियारा में गुरुवार की रात अपराधियों ने गुंगा मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों की गोलीबारी में उसका एक साथी भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अपराधी अपने साथ लेते गये. उसका उपचार भागलपुर जिले में कहीं कराये जाने की जानकारी मिली है.
अपराधी के साथी को सीने में गोली लगने की बात बतायी जा रही है. घटना रात के साढ़े 10-11 बजे के बीच की बतायी गयी है. अपराधी पांच की संख्या में थे और सभी हथियाराें से लैस थे. घटना के वक्त अपराधियों ने पांच राउंड गोलियां चलायी. मृतक मजदूर मंगल मंडल (35) थाना क्षेत्र के खेरिया मंडल गांव का रहनेवाला था. वहीं घायल अपराधी गुड्डू मंडल इसी थाना क्षेत्र के शेरमारी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. हालांकि घायल अपराधी के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










