पति की मौत, पत्नी गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2018 2:44 AM
विज्ञापन
कटिहार : शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा में बाइक व पिकअप भान की सिधी टक्कर में आजमनगर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत जनसेवक (भीएलडब्लू) की शनिवार को मौत हो गयी, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी. उन्हें कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी […]
विज्ञापन
कटिहार : शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा में बाइक व पिकअप भान की सिधी टक्कर में आजमनगर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत जनसेवक (भीएलडब्लू) की शनिवार को मौत हो गयी, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी. उन्हें कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही थी.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा दुर्घटनाग्रस्त पिकअप भान को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजन के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बरमसिया वार्ड नंबर नौ निवासी पारस कुमार सिंह अपनी पत्नी चंदा सिंह के साथ अपनी ससुराल पूर्णिया के मधुबनी से कटिहार आ रहे थे. सिरसा के समीप कटिहार से पूर्णिया की ओर जा रही एक पिकअप ने बाइकसवार दंपती को सामने से टक्कर मार दिया. इधर पिकअप टक्कर मारते हुए सड़क के दूसरी ओर पलट गया. सूचना मिलने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे व घायल दंपती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने पारस कुमार को मृत घोषित कर दिया.
ससुराल से लौट रहे थे पारस
परिजन ने बताया कि शुक्रवार की शाम पारस सिंह अपनी पत्नी चंदा सिंह के साथ अपने ससुराल गये थे. पारस कुमार को अपने काम पर जाना था, इसलिए सुबह-सुबह ही वह पूर्णिया से निकल चुके थे. कटिहार सिरसा के समीप पूर्णिया की ओर जा रही एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दिया. मृत पारस सिंह के दो बेटे हैं पीयूष कुमार और प्रतीक कुमार. बड़ा बेटा बाहर पढ़ रहा है और दूसरा बेटा कटिहार में ही पढ़ता है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. पुलिस ने पिकअप वैन के मालिक पर प्राथमिकी दर्ज किया है. दुर्घटना के बाद पिकअप का चालक घटनास्थल से फरार हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










