फलका थाना क्षेत्र के रोड गोविंदपुर गांव का है मामला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2018 4:51 AM
विज्ञापन
फलका : फलका थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया. इसके बाद पंचायत में जाने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आरोपित युवक की पीड़िता से शादी करा दी. पर, शादी के बाद पीड़िता के पिता से दहेज मांगा जाने लगा. नहीं देने पर आरोपित ने पीड़िता को घर से निकाल […]
विज्ञापन
फलका : फलका थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया. इसके बाद पंचायत में जाने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आरोपित युवक की पीड़िता से शादी करा दी. पर, शादी के बाद पीड़िता के पिता से दहेज मांगा जाने लगा. नहीं देने पर आरोपित ने पीड़िता को घर से निकाल दिया और दूसरी शादी रचा ली.
एसपी के जनता दरबार में शिकायत के बाद मामला तो दर्ज हुआ, लेकिन गांव के दबंगों पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी, बल्कि आरोपित पति व सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना मामला दर्ज कर पुलिस ने कर्तव्य की इतिश्री कर ली. यह आरोप पीड़िता ने लगाया है. फलका थाना क्षेत्र के एसएच-77 के किनारे गोविंदपुर गांव में पीड़िता के परिजन गरीबी में जी रहे हैं. पीड़िता ने बताया कि छह माह पूर्व घर के समीप खेत में गयी थी. तभी गांव के प्रदीप कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इंसाफ की गुहार लगायी, तो सरपंच पति समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने पकड़िया मंदिर में दुष्कर्म के आरोपित से उसकी शादी करा दी. पर, शादी के बाद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग की जाने लगी. दहेज न देने पर पीड़िता को मारपीट कर सुसराल से भगा कर पति प्रदीप कुमार ने पुनः दूसरी शादी रचा ली. पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह इंसाफ के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के पास गयी, तो उसे सात हजार रुपये देकर जबरन सादे कागज पर अंगूठा का निशान ले लिया गया. इंसाफ नहीं मिलता देख फिर पीड़िता ने एसपी के जनता दरबार में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. इसके बाद एसपी के निर्देश पर बीते दिनों फलका थाने में कांड दर्ज किया गया. पीड़िता का कहना है कि इसमें मुख्य आरोपित सहित जनप्रतिनिधि व दबंगों पर मामला दर्ज नहीं किया गया. सिर्फ आरोपित प्रदीप शर्मा और उसके माता-पिता को अभियुक्त बनाया गया है. इसके बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है.
होगी कार्रवाई
कांड दर्ज कर लिया गया है. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा. जल्द ही जांच प्रक्रिया पूरी कर आरोपितों को गिरफ्तार कर पीड़िता को न्याय दिलाया जायेगा.खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










