अपहरण का प्रयास, दो आरोपित गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2018 6:00 AM
मनिहारी : थाना के ओलीपुर निवासी ताहरूल हुसैन पिता नौशाद अली ने हथियार के बल पर जबरन अपहरण करने के प्रयास को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. ओलीपुर निवासी ताहरूल हुसैन ने बताया कि मेरी शादी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ प्राणपुर गंगानगर गौरीपुर निवासी जुल्लू रहमान की बेटी मोमेदा खातून से दो वर्ष पूर्व […]
मनिहारी : थाना के ओलीपुर निवासी ताहरूल हुसैन पिता नौशाद अली ने हथियार के बल पर जबरन अपहरण करने के प्रयास को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. ओलीपुर निवासी ताहरूल हुसैन ने बताया कि मेरी शादी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ प्राणपुर गंगानगर गौरीपुर निवासी जुल्लू रहमान की बेटी मोमेदा खातून से दो वर्ष पूर्व हुई थी. इस अवधि में मेरा संबंध ससुराल वालों से ठीक नहीं है. मेरी पत्नी मायके में है. नीमा में छोटी दुकान करता हूं. एक मई को रात आठ बजे अपनी दुकान पर था.
तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग आये. उसमें से दो लोग मेरी तरफ पिस्तौल तानते हुए मुझे जबरदस्ती मौटरसाइकिल पर बैठने का दबाव बनाने लगे. में किसी तरह जान बचाकर दुकान से भागा. ये दोनों पीछा करने लगे. जिस पर मैने हल्ला किया तो ग्रामीणों के सहयोग से इन दोनों को पिस्तौल के साथ पकड़ा गया. जब दोनों का नाम पूछा गया तो एक ने अपना नाम मो मुबारक बताया जो मनसाही बरबीटा का रहने वाला है. दूसरे ने अपना नाम मो शफीक बताया जो अमदाबाद घसियाघाट का रहने वाला है.
तीसरे की पहचान मो फिरोज के रूप में हुई, जो गंगा नगर, गौरीपुर, प्राणपुर का रहने वाला है, वह मौका देख भाग गया. मो मोबारक व मो शफीक को पिस्तौल के साथ मनिहारी पुलिस को सौंपा गया. ये लोग ससुराल वालों के कहने पर उसे जान से मारने के लिए आये थे. कुछ लोग चारपहिया वाहन से नीमा पोखरी टोला के पास खड़े थे, जो इन दोनों के पकड़े जाने पर भाग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










