कटिहार के निवर्तमान एसपी ने विदाई समारोह में चलायी गोली, विभाग ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से रोका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2018 4:26 AM

विज्ञापन

कटिहार/ मुंगेर/पटना : तबादले के बाद नयी तैनाती पर रवानगी से पूर्व आयोजित विदाई समारोह में कटिहार, मुंगेर और वैशाली के निवर्तमान एसपी ने खुद कानून की धज्जियां उड़ा दीं. विदाई समारोह में कटिहार के एसपी रहे सिद्धार्थ मोहन जैन ने अपने सर्विस रिवाॅल्वर से खुलेआम हवाई फायरिंग की, जबकि वहां के निवर्तमान डीएम मिथिलेश […]

विज्ञापन

कटिहार/ मुंगेर/पटना : तबादले के बाद नयी तैनाती पर रवानगी से पूर्व आयोजित विदाई समारोह में कटिहार, मुंगेर और वैशाली के निवर्तमान एसपी ने खुद कानून की धज्जियां उड़ा दीं. विदाई समारोह में कटिहार के एसपी रहे सिद्धार्थ मोहन जैन ने अपने सर्विस रिवाॅल्वर से खुलेआम हवाई फायरिंग की, जबकि वहां के निवर्तमान डीएम मिथिलेश मिश्र ने इसमें उनका साथ दिया. वहीं, मुंगेर के निवर्तमान एसपी आशीष भारती ने वर्दी में ही सड़क पर ठुमके लगाये. वैशाली के एसपी रहे राकेश कुमार ने तो अपने विदाई समारोह को अपनी सालगिरह का समारोह बना डाला.

कटिहार के निर्वतमान…
डीजीपी केएस द्विवेदी ने तीनों के खिलाफ नोटिस जारी कर जोनल आईजी को जांच करने का आदेश दिया है. सिद्धार्थ मोहन जैन को केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर रवानगी से भी रोक दिया गया है. उन्हें जेल पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है.
आय से अधिक संपत्ति मामले में बिहार पुलिस की छवि पर दाग लगाने वाले मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि कटिहार, मुंगेर और वैशाली के एसपी ने तबादला होने के बाद जाते-जाते विभाग की फजीहत करा दी. शुक्रवार की आधी रात को राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ था. कटिहार के एसपी डाॅ सिद्धार्थ मोहन जैन को सीबीआई में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति दी गयी है, जबकि वहां के डीएम मिथिलेश मिश्र को जेल आईजी के पद पर स्थानांतरित किया है.
दोनों के लिए मंगलवार की शाम गोल्फ मैदान में विदाई समारोह रखा गया. विदाई का यह कार्यक्रम रंगारंग कार्यक्रम में तब्दील हो गया. इसमें डाॅ सिद्धार्थ मोहन जैन और मिथिलेश मिश्र ने खूब धमाल मचाया. दोनों शोले फिल्म का गाना ‘ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे..’ गाने लगे. इसी बीच एसपी जैन ने सर्विस रिवाल्वर निकाली और ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी. हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ, तो गृह विभाग में हड़कंप मच गया.
बिहार पुलिस के डीजीपी केएस द्विवेदी ने कहा िक सभी एसपी को आदर्श आचरण नियमावली का पालन करने और कानून की रक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की गयी है. डाॅ सिद्धार्थ मोहन जैन के खिलाफ कार्रवाई होगी. उनको सीबीआई में सेवा देने के लिए जाने से फिलहाल रोक दिया गया है. मुंगेर- वैशाली प्रकरण में भी दोनों एसपी को भी नोटिस दिया गया है. तीनों जिलों के जोनल आईजी से मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन