दंगे से जुड़े मामलों में 11 अभियुक्तों का सरेंडर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2017 6:19 AM

विज्ञापन

कोर्ट ने सभी अभियुक्तों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेजा कटिहार : पिछले माह शहर में हुए दंगे से जुड़े अलग तीन अलग-अलग मामलों में ग्यारह अभियुक्तों ने बुधवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया. सभी अभियुक्तों ने प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रणविजय कुमार के […]

विज्ञापन

कोर्ट ने सभी अभियुक्तों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेजा

कटिहार : पिछले माह शहर में हुए दंगे से जुड़े अलग तीन अलग-अलग मामलों में ग्यारह अभियुक्तों ने बुधवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया. सभी अभियुक्तों ने प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रणविजय कुमार के न्यायालय में सरेंडर किया. प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने सभी अभियुक्तों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया. कटिहार नगर थाना कांड संख्या 729/ 2017 में अभियुक्त पवन कुमार, मयंक कुमार, विक्की जायसवाल,
राणा विशाल तथा अरुण कुमार तमाखूवाला ने सरेंडर किया. यह मामला कनीय अभियंता पथ प्रमंडल सुनील कुमार मंडल ने दर्ज कराया था. इस कांड में अभियुक्त किशन साह एवं चंदन कुमार मालाकार को पूर्व में न्यायालय जमानत दे चुका है. थाना कांड संख्या 730/ 2017 में खंतर पंडित, दीपक कुमार पंडित, मयंक कुमार, अजय कुमार पंडित, मनीष पंडित, पवन कुमार तथा विशाल राणा ने सरेंडर किया.
इस मामले में अभियुक्त बबुआ झा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय से जमानत मिली थी. अभियुक्त सुमन यादव, मौसी भगत, अविनाश साह को भी जमानत मिल चुकी है. नगर थाना कांड संख्या 734/2017 में अभियुक्त प्रीतम कुमार ने सरेंडर किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन