निगरानी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2017 5:15 AM

विज्ञापन

कदवा(कटिहार) : बीइओ अभय नाथ मिश्र को निगरानी विभाग पटना से आयी टीम ने मंगलवार की दोपहर सात हजार रुपये रिश्वत लेते प्रखंड संकुल संसाधन केंद्र से गिरफ्तार कर लिया. निगरानी की टीम बीइओ को अपने साथ लेकर पटना चली गयी. इस कार्रवाई की खबर बाहर आते ही प्रखंड के सभी सरकारी कार्यालयों में हड़कंप […]

विज्ञापन

कदवा(कटिहार) : बीइओ अभय नाथ मिश्र को निगरानी विभाग पटना से आयी टीम ने मंगलवार की दोपहर सात हजार रुपये रिश्वत लेते प्रखंड संकुल संसाधन केंद्र से गिरफ्तार कर लिया. निगरानी की टीम बीइओ को अपने साथ लेकर पटना चली गयी. इस कार्रवाई की खबर बाहर आते ही प्रखंड के सभी सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया. मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे निगरानी की एक टीम बीआरसी कार्यालय पहुंची. टीम का नेतृत्व डीएसपी दीनानाथ पासवान कर रहे थे.

बलिया बेलौन के विद्यानंदपुर निवासी व प्राथमिक विद्यालय मीनापुर के शिक्षक अबरार अहमद ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी कि बीइओ (प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी)अभयनाथ मिश्र विद्यालय में मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी की बात कह कर सात हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं. इस शिकायत पर निगरानी विभाग ने मामले की जांच करायी.

मामला सही पाये जाने पर निगरानी की टीम ने दिन के लगभग 12 बजे बीआरसी कदवा में छापेमारी की. टीम के कुछ सदस्य सीधे बीइओ के कार्यालय में प्रवेश किये और उन्हें रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया और बिना देर किये बीइओ को अपनी गाड़ी में बैठा कर कटिहार की ओर निकल गयी. इस दौरान बीआरसी के कई कर्मियों ने बीइओ को साथ ले जाये जाने पर आपत्ति जतायी, तो निगरानी की टीम ने उन्हें अपना परिचय दिया और बीइओ को अपने साथ ले गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन