बहन देखती रही भाई की राह पुलिस ने भेज दिया जेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2017 5:14 AM
विज्ञापन
बुरा फंसा. बरातियों के लिए खरीद कर ला रहा था शराब मंगलवार को ही थी सागर की बहन की शादी 12 लीटर देसी शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार कटिहार : अपनी बहन की शादी में कुल देवता की पूजा व बरातियों के स्वागत के लिए शराब खरीदना एक भाई को महंगा पड़ गया. […]
विज्ञापन
बुरा फंसा. बरातियों के लिए खरीद कर ला रहा था शराब
मंगलवार को ही थी सागर की बहन की शादी
12 लीटर देसी शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
कटिहार : अपनी बहन की शादी में कुल देवता की पूजा व बरातियों के स्वागत के लिए शराब खरीदना एक भाई को महंगा पड़ गया. शराब खरीदकर लाने के दौरान ही वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया. उधर, बहन भाई की राह देखती रही, इधर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. खगड़िया जिले के भरतखंड निवासी सागर मल्लिक अपने साला ओटी पाड़ा के सिंगल टोला निवासी अजय मल्लिक के घर आया था. सागर की बहन की शादी मंगलवार 14 नवंबर को होने वाली थी. उसने सोचा साले से कुछ रुपये पैसे की मदद भी ले लेंगे तथा शहर में कुछ खरीदारी भी कर लेंगे. सागर ने अपनी बहन की शादी के लिए खरीदारी भी की.
सागर ने शादी समारोह में अपने कुल देवता को चढ़ाने के लिए शराब खरीदी. साथ ही शादी समारोह में शामिल होने वाले बरातियों के लिए भी कुछ शराब का जुगाड़ लगा लिया. वह शराब खरीदकर अपने ससुराल लौट रहा था. इसी क्रम में वह नगर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया. नगर थाना पुलिस ने उसे 12 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया.
बहन की शादी भी नहीं देख पाया
सागर ने बताया कि उसकी बहन फुदो की आज शादी है. उसकी बदकिस्मती है कि उसे नगर थाना पुलिस हाथ में हथकड़ी डाले हुए थी. सागर ने कहा कि वह अपनी बहन की शादी धूमधाम से करना चाहता था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था. पर, उसने शराब खरीद कर गलती कर दी. आज वह अपनी एक गलती के कारण बहन की शादी में शरीक नहीं हो सका.
कहते हैं थानाध्यक्ष : थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदू ने बताया कि सागर ने शराब नहीं पी थी, लेकिन उसके पास से 12 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










