दिन में गर्मी सता रही, तो शाम ढलते ही सर्दी दिखा रही तेवर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2017 5:13 AM
पूर्णिया/कटिहार : मौसम बदल रहा है और लोग मौसमजनित बीमारियों के आसानी से शिकार हो रहे हैं. दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है तो शाम ढलते ही सर्दी अपने तेवर दिखाने लगती है. ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है. चिकित्सकों की मानें तो मौसम में बदलाव से खासकर बूढ़े और बच्चे अधिक […]
पूर्णिया/कटिहार : मौसम बदल रहा है और लोग मौसमजनित बीमारियों के आसानी से शिकार हो रहे हैं. दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है तो शाम ढलते ही सर्दी अपने तेवर दिखाने लगती है. ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है. चिकित्सकों की मानें तो मौसम में बदलाव से खासकर बूढ़े और बच्चे अधिक प्रभावित हो रहे हैं.
जानकार बताते हैं कि मौसम के बदलाव को देखते हुए खासकर रहन-सहन और भोजन पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए. जिन लोगों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, वे जल्दी ही सर्दी, खांसी व बुखार से प्रभावित हो जाते हैं. इसलिए सबसे अधिक बूढ़े और बच्चे इसकी चपेट में आते है. जानकार यह भी बताते हैं कि यह कोई बीमारी नहीं, बल्कि प्रतिकूल मौसम का असर है. इन बीमारियों से बचने के लिए सावधानी के साथ-साथ घरेलू नुस्खा ज्यादातर कारगर साबित होता है.
घरेलू नुस्खा जैसे गर्म पानी में नमक मिला कर गलगलाना, तुलसीपत्ता, अदरक, काला मिर्च का काढ़ा पीना, ठंडे पानी की जगह गर्म पानी का सेवन करना, प्रदूषण से बचना आदि शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










