सदर अस्पताल की सुरक्षा में 20 जवान रहेंगे तैनात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2017 4:25 AM
कटिहार : सदर अस्पताल में तैनात निजी सुरक्षा कर्मी को हटा कर अब सदर अस्पताल में बिहार पुलिस के जवान व होमगार्ड के जवानों को तैनात किया जायेगा. उक्त आशय की जानकारी सीएस बीएन मिश्रा ने दी. गौरतलब हो कि सदर अस्पताल में आये दिन हंगामा तथा चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी के साथ मारपीट की […]
कटिहार : सदर अस्पताल में तैनात निजी सुरक्षा कर्मी को हटा कर अब सदर अस्पताल में बिहार पुलिस के जवान व होमगार्ड के जवानों को तैनात किया जायेगा. उक्त आशय की जानकारी सीएस बीएन मिश्रा ने दी. गौरतलब हो कि सदर अस्पताल में आये दिन हंगामा तथा चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी के साथ मारपीट की घटना घटित होती रहती है.
इस संदर्भ में आइएमआइ एवं बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के तत्वावधान में जिले में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर कई बार डीएम व सीएस को ज्ञापन भी दिया गया. बावजूद सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था निजी सुरक्षा कर्मी के कंधे पर थी. शनिवार को रौतारा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर से सर्पदंश की शिकार पांच वर्ष की बच्ची की मौत इलाज के क्रम में सदर अस्पताल को में हो जाने पर परिजनों ने जम कर हंगामा किया.
सदर अस्पताल में तोड़फोड़ की थी, जिस क्रम में स्वास्थ्य कर्मी सहित सुरक्षाकर्मी को उग्र भीड़ ने पीट दिया था. इमरजेंसी वार्ड एवं ऑफिस में तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था. स्वास्थ्य कर्मी की पिटाई को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने कार्य ठप कर दिया व अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर धरना पर बैठ गये थे. सीएस को सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










