अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मवेशी प्रकरण मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कटिहार : शहर में मवेशी ले जाने के सवाल पर दो पक्षों में होने वाले झड़प को प्रशासन की सूझ-बूझ से नाकाम कर दिया गया है. सोमवार को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते […]
विज्ञापन
मवेशी प्रकरण मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित
कटिहार : शहर में मवेशी ले जाने के सवाल पर दो पक्षों में होने वाले झड़प को प्रशासन की सूझ-बूझ से नाकाम कर दिया गया है. सोमवार को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया कि मवेशी ले जाने को लेकर दो पक्षों में होने वाले तनाव को समाप्त कर दिया गया है.
स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. उन्होंने कहा कि सभी मवेशी को गोशाला में रखा गया है. उन्होंने कहा कि कटिहार का सांप्रदायिक सौहार्द के मामले में अपना एक मिसाल रहा है. रात में जो घटना हुई है. उसको लेकर जिला प्रशासन ने तीन सदस्य कमेटी गठित कर दी है.
जिला पशुपालन पदाधिकारी के अध्यक्षता में यह समिति गठित की गयी है. इस कमेटी 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट समर्पित करने को कहा गया है. डीएम ने बताया कि यह मवेशी किस उद्देश्य कहां जा रहा था. इसकी भी जांच की जायेगी. साथ ही कई बिंदुओं पर कमेटी को जांच करने का निर्देश दिया गया है उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से मामले को पूरी तरह शांत कर दिया गया है. साथ ही एहतियात के तौर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर सुरक्षाबलों को तैनात की गयी है. डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपसी सद्भाव एवं भाईचारे को बनाये रखें. किसी भी तरह की सूचना होने पर जिला नियंत्रण कक्ष में तुरंत सूचना दें. प्रशासन हमेशा ही शांति और सद्भाव बनाये रखने के लिए पूरी तरह तत्पर है.
पत्रकारों के सवाल पर डीएम ने कहा कि सभी का दायित्व है कि हम लोग आपस में मिल जुल कर एक बेहतर नागरिक की भूमिका अदा करें. अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है. उल्लेखनीय है कि बीती रात मवेशी ले जाया जा रहा था. जिसे स्थानीय लोगों ने रोका. इसको लेकर दो पक्षों में तनाव उत्पन्न हो गया. प्रशासन को खबर मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे. डीएम व एसपी सहित प्रशासन एवं पुलिस के तमाम अधिकारी रात भर मामले को सुलझाने में लगा रहा. प्रशासन की सूझ-बूझ से मामला पूरी तरह शांत हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










