जा रहा था दुकान पर ट्रैक्टर ने कुचला
बरारी : प्रखंड के सेमापुर सकरैली मार्ग पर बुधवार की शाम परजैली से बाजार जा रहे 18 वर्षीय दिनेश कुमार मंडल पिता रतन मंडल ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों के सहयोग से सेमापुर पुलिस ने उसे सदर हास्पीटल भेजा, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम […]
बरारी : प्रखंड के सेमापुर सकरैली मार्ग पर बुधवार की शाम परजैली से बाजार जा रहे 18 वर्षीय दिनेश कुमार मंडल पिता रतन मंडल ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों के सहयोग से सेमापुर पुलिस ने उसे सदर हास्पीटल भेजा, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया. सेमापुर ओपी प्रभारी शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुटे थे. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया है. घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया. पुत्र की मौत की खबर से परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन था.
बरारी थाना के सेमापुर ओपी क्षेत्र के सकरैली पंचायत के परजैली गांव निवासी रतन मंडल सेमापुर बाजार में सब्जी की दुकान लगाता है. चार पुत्रों में सबसे बड़ा पुत्र दिनेश कुमार मंडल रोज की तरह अपने पिता के काम में हाथ बंटाने परजैली अपने घर से सेमापुर बाजार सब्जी आम की दुकान पर जा रहा था. मां काली धर्मकांटा सकरैली सेमापुर सड़क पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर नंबर बीआर 11 जे 0807 ने दिनेश कुमार मंडल को कुचल दिया और चालक मौका देख फरार हो गया. युवक के मौत की खबर सुनते ही माता-पिता सहित परिजन बदहवास हो गये. ओपी प्रभारी मो मोहसीन खान ने बताया कि ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है. मुखिया बालकृष्ण पटेल ने मृत के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










