सड़क हादसे में घायल युवक की रास्ते में मौत, देवरिया गांव में मातम
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 08 Apr 2026 5:00 PM
KAIMUR NEWS.मंगलवार की देर शाम रोहिया गेट के समीप पिकअप वैन की टक्कर से घायल युवक की वाराणसी ले जाने के क्रम में दुर्गावती के पास मौत हो गयी. घटना के बाद देवरिया गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.मृतक की पहचान 35 वर्षीय तैयब अब्बासी, पिता असलम अब्बासी, निवासी देवरिया के रूप में हुई
मृतक के सात बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, किसी की नहीं हुई है शादीकपड़े का फेरी कर बाइक से घर वापसी कर रहा था तैयब
रोहिया गेट के समीप पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक के उड़ गये परखचेफोटो 13 अपने बच्चों के साथ मृतक की पत्नी गुलसेहरा बेगम
प्रतिनिधि, नुआंवमंगलवार की देर शाम रोहिया गेट के समीप पिकअप वैन की टक्कर से घायल युवक की वाराणसी ले जाने के क्रम में दुर्गावती के पास मौत हो गयी. घटना के बाद देवरिया गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.मृतक की पहचान 35 वर्षीय तैयब अब्बासी, पिता असलम अब्बासी, निवासी देवरिया के रूप में हुई है. उनकी मौत से उनके तीन बेटे मोहम्मद ताहिर हुसैन, संजीर हुसैन, तौफीक हुसैन और चार बेटियां परी खातून, रुख्सार खातून, खुशबून खातून, रूबाना खातून के सिर से पिता का साया उठ गया. वहीं पति की असामयिक मौत से पत्नी गुलसेहरा बेगम का रो-रोकर बुरा हाल है. विपदा की इस घड़ी में बच्चों के पालन-पोषण की चिंता से परिवार सदमे में है.
एक गांव से कपड़े बेचकर घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
बताया जाता है कि तैयब अब्बासी अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए कई वर्षों से बाइक पर कपड़ों की फेरी लगाकर गांव-गांव कपड़े बेचने का काम करते थे. मंगलवार की शाम भी वह रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के एक गांव से कपड़े बेचकर अपने घर लौट रहे थे.इसी दौरान रोहिया गेट के समीप नुआंव से रामगढ़ की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये.घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए रामगढ़ रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया. लेकिन सिर में गंभीर चोट होने के कारण दुर्गावती के पास पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि द्वारिका प्रसाद मौके पर पहुंचे और कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 3000 रुपये की सहायता राशि मृतक की पत्नी को प्रदान की. इधर, परिजनों ने जिला प्रशासन से सड़क दुर्घटना में परिवहन विभाग द्वारा मिलने वाली आश्रित सहायता राशि देने की मांग की है, ताकि परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










