कैमूर में दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा चैनपुर
शिव मंदिर में पूजा करती युवतियां | Prabhat Khabar Network
सावन की दूसरी सोमवारी पर चैनपुर के शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
Kaimur News : सावन की दूसरी सोमवारी पर सोमवार को चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के प्रमुख शिवालय हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठे. सुबह होते ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी. भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की.
हरसू ब्रह्म मंदिर में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़
क्षेत्र के प्रसिद्ध हरसू ब्रह्म मंदिर में सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा. मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित शिव मंदिर, गौरी शंकर मंदिर और मलिक सराय स्थित भगवान शंकर मंदिर में भी पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. भक्तों ने कतार में लगकर भगवान शिव का दर्शन किया और जलाभिषेक किया.
अमाव गांव के महादेव मंदिर में भी भक्तों ने चढ़ाया जल
अमाव गांव स्थित महादेव मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही. महिला और पुरुष भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर मंदिरों में विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिला.
उपवास रखकर की भगवान शिव की आराधना
दूसरी सोमवारी पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने उपवास रखा. भक्तों ने दिनभर भगवान शिव की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिरों में पूजा-पाठ और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.
सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रही. मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो और भीड़ को व्यवस्थित रखा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










