कैमूर: शराब के नशे में कार में तोड़फोड़ और चालक से मारपीट का आरोप, चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

चैनपुर थाना | Prabhat Khabar Network

चैनपुर में शराब के नशे में धुत चार लोगों ने इनोवा गाड़ी में तोड़फोड़ की और चालक के साथ मारपीट की। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के खरीगावा चौक के समीप शराब के नशे में इनोवा गाड़ी में तोड़फोड़ और चालक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्रेजा कार सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में भभुआ निवासी रवि कुमार, अमित कुमार पटेल, गौतम कुमार और भोला पटेल शामिल हैं. मेडिकल जांच में चारों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है.

मरीज को मुगलसराय ले जा रहे थे चालक

घटना को लेकर रोहतास जिले के पहलेजा थाना क्षेत्र के डीलिया गांव निवासी विवेक सिंह ने चैनपुर थाने में आवेदन दिया है. उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपनी इनोवा गाड़ी से एक मरीज को लेकर मुगलसराय जा रहे थे. इसी दौरान खरीगावा चौक के पास लाल रंग की ब्रेजा कार ने उनकी गाड़ी को साइड लेकर आगे निकलने के बाद रुकवा दिया.

विरोध करने पर चालक से मारपीट

आवेदन के अनुसार, ब्रेजा कार से चार लोग नीचे उतरे और चालक के साथ गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान इनोवा गाड़ी के आगे का शीशा भी तोड़ दिया गया और चालक को गाड़ी से खींचकर उसके साथ मारपीट की गयी.

मौके पर पहुंची पुलिस, चारों को दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को पकड़ लिया. पुलिस ने सभी की मेडिकल जांच करायी, जिसमें उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई.

न्यायिक हिरासत में भेजे गये आरोपी

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. गिरफ्तार चारों आरोपियों की मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


विज्ञापन
Ravishankar Singh

लेखक के बारे में

By Ravishankar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन