कैमूर में स्कूल निरीक्षण के दौरान मॉडल स्कूल भवन में लटका मिला ताला, प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

Updated:
विज्ञापन

जिला शिक्षा पदाधिकारी का पत्र

कैमूर के नवभारत इंटरमीडिएट विद्यालय में निरीक्षण के दौरान स्कूल भवन में ताला मिलने और लापरवाही के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज कुमार सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया गया है. विभाग ने कार्य के प्रति उदासीनता और उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना को कार्रवाई का आधार बनाया है.

विज्ञापन

Kaimur School Principal Suspended: विद्यालय निरीक्षण के दौरान मॉडल स्कूल भवन में ताला लटका मिलने और कार्य में लापरवाही समेत अन्य आरोपों के मामले में शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है. जिला शिक्षा पदाधिकारी, कैमूर ने नवभारत इंटरमीडिएट विद्यालय, राजेंद्र नगर देवहलिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन के साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है.

जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को उप विकास आयुक्त, कैमूर द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के दौरान सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) उच्च माध्यमिक विद्यालय, देवहलिया, रामगढ़ के मॉडल स्कूल भवन में ताला लटका पाया गया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय ने प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज कुमार सिंह से स्पष्टीकरण मांगा था.

स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हुआ विभाग

विभागीय आदेश के अनुसार, प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण की समीक्षा के बाद उसे असंतोषजनक पाया गया. विभाग ने माना कि उनके स्तर से कार्य के प्रति लापरवाही, सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के संचालन में उदासीनता तथा उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना जैसे मामले प्रथम दृष्टया प्रमाणित होते हैं. इसके बाद बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 एवं बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के प्रावधानों के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

चांद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय बना मुख्यालय

निलंबन अवधि में नीरज कुमार सिंह का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, चांद के कार्यालय में निर्धारित किया गया है. उन्हें नियमानुसार जीवनयापन भत्ता देय होगा. वहीं, उनके विरुद्ध आरोप पत्र अलग से गठित करते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए संचालन पदाधिकारी और उपस्थापन पदाधिकारी भी नामित किये गये हैं. जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से संबंधित अधिकारियों को आदेश की प्रति भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. विभाग की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

Also Read: पटना समेत कई शहरों में छाए काले बादल, 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 15 अगस्त तक के लिए IMD की एडवाइजरी जारी


विज्ञापन
Sanjay Jaiswal

लेखक के बारे में

By Sanjay Jaiswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन