मोहनिया में सड़क पर अचानक आ गई गाय, एक बाइक पर सवार तीन युवक दुर्घटनाग्रस्त; एक रेफर

Updated:
विज्ञापन

घायल का अस्पताल में होता इलाज

मोहनिया के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए जब उनकी बाइक अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक को गंभीर चोट के चलते रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

Kaimur Road Accident: स्थानीय थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव के समीप दैत्रा बाबा के पास सोमवार की शाम सड़क पर अचानक गाय आ जाने से बाइक सवार तीन युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गये. हादसे में तीनों युवक घायल हो गये.

आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि दो घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.

एक ही बाइक से मोहनिया आ रहे थे तीनों युवक

घायलों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के भरिगांवा गांव निवासी महेंद्र राम के पुत्र रतन कुमार, स्वर्गीय बैकुंठ राम के पुत्र जल्लू राम और धर्मदेव सिंह के पुत्र सुशील कुमार के रूप में हुई है.

घायल रतन कुमार ने बताया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव से किसी काम के सिलसिले में मोहनिया आ रहे थे. इसी दौरान अमरपुरा गांव के समीप दैत्रा बाबा के पास सड़क पर अचानक गाय आ गयी. गाय के अचानक सड़क पर आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गयी और गाय से टकरा गयी. इसके बाद बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गये.

जल्लू राम को गंभीर चोट, हायर सेंटर रेफर

अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मलय मिश्रा ने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल लाया गया था. जांच के दौरान जल्लू राम के कमर और पैर में गंभीर चोट पायी गयी.

प्राथमिक उपचार के बाद जल्लू राम को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. वहीं रतन कुमार और सुशील कुमार को हल्की चोटें आयी थीं. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.

Also Read: पटना समेत कई शहरों में छाए काले बादल, 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 15 अगस्त तक के लिए IMD की एडवाइजरी जारी


विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन